अकाली दल के साथ गठजोड को ले कर बोले पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 01:31 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ किसी भी तरह का गठजोड नहीं करेगी। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में अकाली दल पर बड़े आरोप हैं और भारतीय जनता पार्टी इन आरोपों का बोझ नहीं उठा सकती। अश्वनी शर्मा ने कहा कि चाहे संगरूर के चुनाव हो या फिर नगर निगम चुनाव, पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उन्होंने इस मौके पर पंजाब की आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को यह ही नहीं पता कि उनका मुख्य मंत्री भगवंत मान है या फिर अरविंद केजरीवाल। यदि सरकार जागी होती तो पटियाला हिंसा न होती।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मान सरकार पंजाब को अराजकता की तरफ ले जा रही है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। पंजाब में अमन -शांति कायम रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बोलने से और ऐलान करने से सत्च को छिपाया नहीं जा सकता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News