बरनाला में पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष को बंदी बनाया

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 10:03 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): किसान यूनियन उगराहां की तरफ से पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल को रैस्ट हाऊस में उस समय बंदी बना लिया गया जब वह पत्रकारों के साथ प्रैस कांफ्रैंस कर रहे थे। देखते ही देखते सैंकड़ों किसान ट्रालियां भरकर रैस्ट हाऊस में पहुंच गए। किसानों ने डी.सी. काम्प्लैक्स रोड जाम करके धरना भी दिया। भाजपा नेता को बंदी बनाने की सूचना मिलते ही एस.पी.डी. सुखदेव सिंह विर्क, डी.एस.पी. लखवीर सिंह टिवाना पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और रैस्ट हाऊस के सभी गेट बंद कर दिए। प्रैस कांफ्रैंस के बाद जब बांसल बाहर जाने लगे तो किसानों का धरना लगा होने के कारण पुलिस ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। 

किसान यूनियन उगराहां के नेता बलौर सिंह छन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को तबाह करने का मन बना लिया है। पंजाब भाजपा के नेता भी किसानों को समर्थन नहीं देते जिस कारण इन नेताओं का घेराव किया जा रहा है।   

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News