पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, मुख्यमंत्री चन्नी शाम 4 बजे खोलेंगे कई राज

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 11:38 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब मंत्रिमंडल की 1 नवंबर को प्रस्तावित बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अचानक चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा है कि मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक के बाद वह शाम 4 बजे ऐतिहासिक फैसले का राज खोलेंगे। बेशक इस राज को देर रात तक मंत्रिमंडल के एजंडे से बाहर रखा गया है पर कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल का यह ऐतिहासिक फैसला सस्ती बिजली के साथ जुड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः BSF मुद्दे पर विधानसभा सत्र से पहले अमित शाह से मिलेंगे पंजाब के डिप्टी सी.एम

माना जा रहा है कि पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार कानून लाकर बिजली सस्ती करने के लिए दरों में बड़ी कटौती कर राज्य के लोगों को दीवाली का तोहफा के सकती है। चन्नी सरकार ने दोपहर ढाई बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसके बाद करीब 4 बजे मुख्यमंत्री बातचीत करेंगे। जहां मुख्यमंत्री यह ऐलान कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह फैसला पिछली 2 मंत्रिमंडल की बैठकों से टलता आ रहा था पर अब इस पर आखिरी फैसला लेते हुए ऐलान करने की तैयारी कर ली गई है।

BSF के दायरे का नोटिफिकेशन रद्द करने पर भी आ सकता है कानून
बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार बी.एस.एफ. के दायरे को रद्द करने के कानून पर भी मोहर लगा सकती है। केंद्र सरकार की तरफ से बी.एस.एफ. के दायरे को 15 किलोमीटर से 50 किलोमीटर किए जाने के बाद से राज्य में राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री चन्नी और उपमुख्यमंत्री रंधावा ने तो इसे संघी ढांचे पर सीधा हमला करार किया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने तो बाकायदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर इस फैसले को तुरंत वापिस लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ेंः  प्लास्टिक के गोदाम को लगी भयानक आग, करोड़ों का सामान जलकर राख

यह अलग बात है कि केंद्र अभी भी अपने फैसले पर कायम है। इसलिए राज्य सरकार अब मंत्रिमंडल के जरिए कानून लाकर केंद्र को रोकनो की कोशिश में है। इस कड़ी में खेती कानून रद्द करने पर भी मंत्रिमंडल कोई बड़ा फैसला ले सकता है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक दिन पहले ही किसान नेताओं के साथ बैठक कर खेती कानून रद्द किए जाने पर सुझाव मांगे थे। वहीं बिजली खरीद समझौता रद्द करने और राज्य में यूनिवर्सिटी की स्थापना समेत कुछ और फैसलों पर भी कैबिनेट की मोहर लग सकती है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News