Jalandhar के कैंब्रिज स्कूल की छात्रा की मौत के मामले नई अपडेट! लड़की की CCTV ने खोला राज

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 11:35 AM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर में कैंब्रिज स्कूल की छात्रा की मौत के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसाार इस मामले को लेकर एक सीसीटीवी सामने आई है जिसने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में छात्रा बिना किसी रोक-टोक के स्कूल परिसर से बाहर निकलती नजर आ रही है। वहीं नियमों के अनुसार उसे तब तक बाहर जाने की अनुमति नहीं थी जब तक उसका परिवार उसे लेने न पहुंच जाए।

जानकारी के मुताबिक छात्रा कैंब्रिज स्कूल छोटी बारादरी में पढ़ती थी, लेकिन शाम के समय टेनिस खेलने के लिए कैंब्रिज स्कूल अर्बन एस्टेट फेज-2 जाया करती थी। आमतौर पर परिवार के सदस्य ही उसे वहां छोड़ने और लेने आते थे। बताया जा रहा है कि उस दिन भी वह टेनिस के लिए गई थी, लेकिन परिवार के आने से पहले ही वह स्कूल से बाहर निकल गई और आगे जाकर एक ऑटो में बैठ गई।

PunjabKesari

इसके बाद छात्रा का शव जालंधर हाइट्स फ्लैट्स के पास मिला। इस घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि भारी फीस लेने के बावजूद स्कूल प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News