“सत्ता के नशे में चूर है ‘AAP’ सरकार”, राजा वडिंग ने पंजाब केसरी होटल पर हुई कार्रवाई का किया विरोध

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 10:51 PM (IST)

जालंधर: पंजाब केसरी के होटल पार्क प्लाजा पर बुल्डोजर चलाए जाने के मामले में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

राजा वडिंग ने ट्विटर पर कहा कि AAP पंजाब सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि उसने एक बार फिर ‘पंजाब केसरी’ और ‘जगबाणी टीवी’ समूह को निशाना बनाया है, सिर्फ इसलिए क्योंकि यह स्वतंत्र मीडिया हाउस सरकार की लाइन का पालन नहीं करता। उन्होंने कहा कि सरकार ने मीडिया समूह के स्वामित्व वाले होटल के एक हिस्से को गिराने का फैसला किया, जो उन्हें डराने की कोशिश है। इतना ही नहीं, उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने का अवसर तक नहीं दिया गया।

इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) पंजाब ने इस कार्रवाई को प्रतिशोधपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की और ‘पंजाब केसरी’ के साथ अपनी एकजुटता जाहिर की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News