पंजाब कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी आज, कार्यक्रम में पहुंच रहे CM मान

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 10:42 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी जीरकपुर के मैरिज पैलेस में होगी। कैबिनेट मंत्री के पति शाहबाज पेशे से वकील हैं और उनका परिवार जीरकपुर में रहता है।

बताया जा रहा है कि उनके विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अनमोल गगन मान के घर पर मेहंदी की रस्म की गई थी और जागो का कार्यक्रम भी हुआ था।    

आपको यह भी बता दें कि अनमोल गगन मान एक पंजाबी गायिका थी, जिन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उनहें मोहाली जिले के विधानसभा हलका खरड़ से टिकट मिली थी। उन्होंने चुनाव के दौरान अकाली दल के  उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को हराया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News