फिर सुर्खियों में पंजाब की ये जेल, Gangsters के बीच हुई खूनी झड़प

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 12:57 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार ):  केंद्रीय जेल फिरोजपुर में आज फिर से गैंगस्टरो के बीच खूनी झड़प हुई है जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है और घायल हुए एक गैंगस्टर रजनीश की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए सिवल हस्पताल फिरोजपुर में शिफ्ट किया गया है , जहां उसका उपचार चल रहा है।

 उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी फिरोजपुर जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में खूनी झड़प हुई थी जिसमें 2 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे और उनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया था। समाचार लिखे जाने तक घायल गैंगस्टर का इलाज जारी है और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News