पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता का निधन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2023 - 09:47 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्य सचिव अनुराव वर्मा के पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज 19 सितंबर दोपहर 2 बजे सैक्टर 25 चंडीगढ़ के शमशानघाट में किया जाएगा। बता दें कि अनुराग वर्मा पंजाब के 42वें मुख्य सचिव हैं। वह वी के जंजुआ के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव बने थे। 

 

CM मान ने Tweet कर जताया दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अनुराग वर्मा के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार में मुख्य सचिव के रूप में सेवा निभा रहे अनुराग वर्मा के पिता जी प्रो.बी.सी. वर्मा जी के निधन के बारे सुनकर बेहद दुख हुआ.. दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं... परमात्मा आगे अरदास करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे... पूरे परिवार के साथ दिल से हमदर्दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News