पंजाब में बनने जा रही नई नहर, CM मान आज लेंगे जायजा

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 11:11 AM (IST)

पंजाब डेस्कः मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मालवा नहर निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री का मिशन हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाना है, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने नई नहर बनाने की योजना बनाई। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री गिद्दड़बाहा के गांव डोडा का दौरा करेंगे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग के अफसर भी मौजूद रहेंगे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने नई नहर बनाने की घोषणा की थी। यह नहर हरिके हेड से राजस्थान सीमा तक बनाई जाएगी , जिससे मुक्तसर, गिद्दड़बाहा, बठिंडा, अबोहर, फिरोजपुर  और फाजिल्का के किसानों को इस नहर के जरिए पानी मिलेगा। बता दें  कि कई दशकों के बाद पंजाब में नई नहर बनेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News