पंजाब में मौसम ने फिर निकलवाए गर्म कपड़े! बारिश और ओले गिरने से छिड़ी कंपकंपी

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 10:06 AM (IST)

पंजाब डेस्क : लगातार तापमान में वृद्धि के बाद पंजाब का मौसम अचानक बदल गया। बीते दिनों लोग गर्मी से परेशान थे वहीं गत दिन से मौसम ने करवट ली और फिर से ठंड शुरू हो गई है। पंजाब में कई जगहों पर बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं बारिश के साथ ओले गिरने से फिर से कंपकंपी शुरू हो गई है। इस दौरान लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

इस बदलाव से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है पर किसानों को चिंता में डाल दिया है। इस समय गेहूं की फसल लगभग तैयार है और ऐसे समय में बारिश, ओले और तेज हवाओं की वजह से फसल खराब होने का डर है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। बता दें कि कल से कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इस कारण तापमान में भी कमी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News