मुख्यमंत्री चेहरे पर पंजाब कांग्रेस में घमासान, नेताओं के आए दिन नए बयान

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 10:09 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी कुमार): पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा का है। रोजाना नए-नए दावे किए जा रहे हैं। इसके चलते पंजाब कांग्रेस के स्तर पर बयानबाजियों का दौर बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी को लेकर अंदरखाते घमासान के बादल गहराते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः गैंगवार हमलाः 2 नौजवानों की मौत, गांव में छाया मातम

मुख्यमंत्री चन्नी ने यहां तक कह दिया है कि जब भी पार्टी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया, तब तब हार हुई 2017 में पार्टी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा की तो पार्टी की जीत हुई इसलिए हाईकमान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल द्वारा 'पंजाब मॉडल' के ऐलान पर नवजोत सिद्धू का तीखा हमला

इसके उलट, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि इस बार पंजाब का मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान नहीं बल्कि पंजाब की जनता तय करेगी। हालांकि सिद्ध खुलकर इस बात की हिमायत करते रहे हैं कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा होनी चाहिए। अब लोग पूछ रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस की बारात का दूल्हा कौन है?

यह भी पढ़ेंः कोरोना का बढ़ता कहर: 2 मरीजों की मौत, हैल्थ वर्कर्स सहित इतने केस पॉजिटिव

इससे पहले पंजाब कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दावा किया था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ मैदान में उतरेगी। किसी एक के चेहरे पर चुनाव लड़ना कांग्रेस की परंपरा नहीं है। हरीश चौधरी कह चुके हैं कि कांग्रेस की तरफ से पहले मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं किया जाता है। कांग्रेस के विजेता विधायक ही पार्टी नेतृत्व के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का चयन करते हैं। इस बार भी इसी परंपरा पर अमल किया जाएगा। इस बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सुर्जेवाला कह चुके हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर मैदान में उतरेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News