DGP गौरव यादव की दो टूक-Wanted शख्स हर हालत में होगा गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 11:20 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव आज सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। दरअसल, बैसाखी के मद्देनजर डी.जी.पी. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हुए थे।

PunjabKesari

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डी.जी. पी. ने कहा कि राज्य में शांति बरकार है लेकिन कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ISI  खराब करने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। 

police commissioner naunihal singh bowed down to sri harimandar sahib

पत्रकारों द्वारा अमृतपाल को लेकर पूछे गए सवाल पर डी.जी.पी. ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून के लिए  Wanted  होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए ना किया जाए।  पंजाब की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, राज्य में शांति कभी भंग नहीं होने दी जाएगी। साथ ही डी.जी.पी. ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News