पंजाब चुनाव 2022: गांव लालचियां का पोलिंग बूथ बना मिसाल
punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 03:57 PM (IST)

गुररुहरसहाय (सुनील आंवला): पंजाब अंदर हो रही विधान सभा मतदान दौरान हलका गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव लालचियां में सभी राजनीतिक पार्टियां की तरफ से एक बूथ लगाया गया और मिसाल कायम की। इसकी चर्चा गांव व सभी इलाको में हो रही है। जानकारी देते हुए गांव वासी धर्म सिंह सिद्धू ने बताया कि एक हफ्ते पहले गांव में मुहिम चलाई गई कि पार्टीबाजी से ऊपर उठ कर भाईचारक सांझ और आपसी एक कायम रखा जाए।
यह भी पढ़ेंः पंजाब चुनाव: पंजाब के इस जिले में 2 युवकों का कत्ल, पढ़ें पूरी खबर
राजनीतिक पार्टियों के प्रचार कारण कहीं रिश्ते नाते न भूल जाएं इसलिए गांव वासियों ने फैसला लिया कि इस बार एक ही सांझा बूथ लगाया जाएगा। प्रशासन की तरफ से पहले ही इस बूथ को (ग्रीन मॉडल बूथ) बनाया हुआ है। इस सद्भावना माहौल को बनाने के लिए सरपंच बाज सिंह, हरविन्दर सिंह, मेजर सिंह, शिंगारा सिंह, राजिन्दर सिंह, हरविन्दर सिंह संधू जगदीश सोढी ने अपना मुकम्मल योगदान और सहयोग दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here