Punjab: आटा चक्की चलाने वाले की खुली किस्मत, बना लखपति

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के फाजिल्का जिले में एक साधारण जीवन जीने वाले व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक उठी। आटा चक्की चलाने वाला संचालक रातो-रात लखपति बन गया।  गांव सजराना के रहने वाले जरनैल सिंह, जो आटा चक्की चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता हैं, ने होली बंपर लॉटरी में 50 लाख रुपए का इनाम जीत लिया।

जानकारी के मुताबिक, जरनैल सिंह ने कुछ दिन पहले एक लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदा था, लेकिन उन्होंने अपनी कोई संपर्क जानकारी दर्ज नहीं करवाई थी। जब परिणाम घोषित हुए और टिकट नंबर विजेता के रूप में सामने आया, तो स्टॉल संचालक पिछले कई दिनों से उस व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए थे।

करीब 12 दिन बाद आखिरकार विजेता का पता चला और उनसे संपर्क किया गया। जैसे ही उन्हें अपनी जीत के बारे में जानकारी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्थानीय लोगों के बीच भी इस खबर को लेकर उत्साह का माहौल है। जरनैल सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक छोटी सी लॉटरी टिकट उनकी जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव ला सकती है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए रूपचंद लाटरी के संचालक बॉबी ने बताया कि वह कुछ दिनों से विजेता की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि, विजेता ने होली बंपर का टिकट तो खरीद लिया लेकिन अपना कुछ नाम और पता दर्ज नहीं करवाया। अब विजेता का पता चला गया है। एक आटा चक्की चलाने वाले संचालक के किस्तम ने खुल गई। बंपर का लटरी नंबर B-862817 खरीदा था। नतीजे में उसका 50 लाख रुपए का इनाम निकला। लाटरी विक्रेता ने कहा कि, वह  कई दिनों से विजेता की तलश कर रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News