लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार महिलाओं को देने जा रही बड़ी खुशखबरी
punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2023 - 06:50 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब की 'आप' सरकार महिलाओं से किया वादा पूरा करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनावों से पहले सरकार महिलाओं को 1-1 हजार रुपए प्रति महीने देने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारियों भी पूरी हो चुकी हैं और इसे 4 चरणों में पूरा किया जा सकता है।
इस स्कीम से 80 लाख के करीब महिलाओं को लाभ हो सकता है। इस स्कीम के तहत सबसे जरूरतमंद महिलाओं 1-1 हजार बांटा जाएगा। जानकारी के अनुसार पहले चरण में इस स्कीम का लाभ सिंगल वूमन जिनमें तलाकशुदा व विधवा भी आती है को मिल सकता है। इसके बाद स्कीम का लाभ अन्य महिलाओं को मिलेगा। वोटरों की गिनती माने तो 1.02 करोड़ महिलाएं वोटर हैं लेकिन इनमें से 80 लाख महिलाओं को फायदा होगा।
दूसरे चरण में जिन महिलाओं के पास आय का कोई साधन नहीं है उनको इस स्कीम का लाभ होगा। इसमें गृहणियां 18 साल से अधिक छात्र जोकि पढ़ रही हों। इसके अलावा तीसरे चरण में कम आय वाली महिलाएं या बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इसका लाभ दिया जा सकता है व चौथे चरण में हर एक महिला को इसमें जोड़ा गया है। इस स्कीम के लागू होते ही पंजाब सरकार पर 900 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ जाएगा। जानकारी के अनुसार इस स्कीम की रूप रेखा महिला व बाल विकास विभाग द्वारा तैयार करके फाइनांस विभाग को भेज दी है। जांच के बाद इसे पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास भेजा जाएगा। इसके बाद इस स्कीम पर सी.एम. मान के हस्ताक्षर होते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here