पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई: 2 इंजीनियरों को किया निलंबित, जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 09:10 PM (IST)

चंडीगढ़: सड़क मुरम्मत में मापदंडो की अनदेखी करने वालों और घटिया काम करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्ती अपना ली है। इस संबंध में पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 सहायक इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इंजीनियरों ने सड़क मुरम्मत में घटिया काम किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर महेश कुमार शर्मा व राजेश कौरा द्वारा सड़कों की विशेष मुरम्मत के दौरान तिऊड़ से जाकड़ माजरा तक लिंक रोड के कार्य में निर्धारित मापदंडो की अनदेखी कर घटिया स्तर का कार्य किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब सिविल सेवा (सजा और अपील) नियम, 1970 के नियम 4 के तहत की गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी प्रशासन मुहैया कराएगी और भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनके अलावा 2 कर्मचारी सौगंध सिंह भुल्लर, कार्यकारी इंजीनियर, निर्माण मंडल नं. 1, लोक निर्माण विभाग और दिलप्रीत सिंह, उप मंडल इंजीनियर निर्माण उपमंडल नं. 2, लोक निर्माण विभाग अपना स्पष्टीकरण 4 दिनों के अंदर सरकार को भेजने के आदेश दिए गए हैं। निलंबन की अवधि में इन कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय मुख्य इंजीनियर पटियाला दफ्तर में होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here