कांस्टेबलों की भर्ती को लेकर पंजाब सरकार का फैसला, जल्द जारी होंगे नियुक्ति पत्र
punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 06:18 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब पुलिस कांस्टेबलों की हुई भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कहा है कि राज्य में 4358 कॉन्स्टेबलों भर्ती की प्रक्रिया मुकम्मल हो गई है। जल्द ही विभाग की तरफ से इन्हे नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने कहा कि, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज हमारी सरकार ने पंजाब पुलिस के 4358 सिपाहियों की भर्ती परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराई है। सभी चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षण और सत्यापन के बाद जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here