Corona: 8 महीने बाद खुशी-खुशी अपने बच्चों से मिलने जा रही थी यह मां, जहाज पर बैठते ही निकल गए प्राण

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 04:19 PM (IST)

बरनालाः दिल्ली से वैनकूवर (कनाडा) जा रही एयर इंडिया की उड़ान में सवार 63 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला की जहाज़ में ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कौर पत्नी सुखदेव सिंह सिद्धू ज़िला बरनाला के गांव मूंम के रूप में हुई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मृतका गुरमीत कौर अपने पति के साथ 8 महीने पहले कनाडा से पंजाब आई थे और उन्होंने मार्च में वापिस लौटना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वही फंस गए।अब जब वह वापिस कनाडा आ रहे थे तो हवाई सफ़र दौरान उन्होंने जहाज़ की सीट पर ही अपने प्राण त्याग दिए।

मृतक की 2 लड़कियां और 2  लड़के हैं। मृतका का सारा परिवार कनाडा में रहता है। मृतक का पति कनाडा में कोरोना वायरस के कारण क्वारंटाइन किया गया है। यहां पंजाब के गांव मूंम में परिवार का कोई भी मैंबर नहीं रहता लेकिन मृतक की मौत की ख़बर के कारण गांव में शोक की लहर है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News