पंजाब में Cancel हुई छुट्टियां, नए आदेश जारी

punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 06:24 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत): मौसम विभाग द्वारा बाढ़ की जताई गई संभावना के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अमृतसर में अलर्ट पर कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन द्वारा सरकारी अस्पताल रमदास, अजनाला और लोपोके की स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे जारी रखने के आदेश दिए हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन ने बताया कि अजनाला, लोपोके और रमदास सरकारी अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से विशेष बातचीत के बाद उन्हें 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर रखने के लिए कहा गया हैं

इसके अलावा जिला स्तर के सिविल अस्पतालों में भी सेवाएं निरंतर जारी रखने को कहा गया है। वहीं उक्त अस्पतालों में दवाइयां और आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कौर के नेतृत्व में जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News