पंजाब विधान सभा सत्रः चंडीगढ़ मुद्दे को लेकर सर्वसम्मित से पास हुआ प्रस्ताव, PM मोदी से मिलेंगे मान

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 01:52 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब विधान सभा सत्र में चंडीगढ़ मुद्दे को लेकर पंजाब के हक सी.एम. मान ने प्रस्ताव पेश किया था जिसे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया हैं और चंडीगढ़ को पूरी तरह से पंजाब को देने की मांग की है। उन्होंने बी.बी.एम.बी. पहले वाली स्थिति में बहाल करने की मांग की है। कांग्रेसी व अकाली दल ने इसका समर्थन किया परंतु बीजेपी ने इसका विरोध किया है। 

यह भी पढ़ेंः जानिए बढ़ रहे तापमान का गेहूं की फसल पर क्या होगा असर?

विधान सभा में सत्र भगवंत मान ने बोलते हुए कहा कि पंजाब को एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली या दिल्ली से बाहर पंजाब के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को तंग किया। इस दौरान सी.एम. मान ने कैप्टन को लेकर प्रताप बाजवा पर तंज कसा। सदन में इन मुद्दों को लेकर काफी बहस और हंगामा भी हुआ। इस दौरान स्पीकर ने राणा इंदर को सदन से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मुद्दे को लेकर सी.एम. भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह और पी.एम. मोदी से मिलने का समय मांगा। इसी के साथ आपको बता दें कि विधान सभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News