Punjab : करंट लगने पर विवाहिता की मौत, आज ही लौटी थी मायके घर से

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 09:17 PM (IST)

खन्ना : खन्ना के खालसा पैट्रोल पंप के पास ग्रीन मार्कीट में रहने वाली एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर (35) के तौर पर हुई। वह घर में पोछा लगा रही थी तो इसी दौरान कूलर से करंट लग गया। जोरदार झटका लगने के चलते मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। मनप्रीत कौर अपने मायके घर हरिओ गई थी। आज दोपहर के समय घर लौटी थी। मनप्रीत के पिता उसे छोड़ने आए थे और गर्मी ज्यादा होने के चलते बेटी के पास ही रुक गए थे। इसी दौरान मनप्रीत जब घर में सफाई करने लगी और पोछा लगाते समय कूलर से उसे करंट लग गया। बताया जा रहा है कि कूलर में पहले ही करंट आ रहा था, लेकिन मायके में होने के चलते मनप्रीत को इसका पता नहीं था।

वहीं करंट लगने से मौत की घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसकी सूचना संबंधित थाना सिटी-2 में दी गई। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News