पंजाब के मंत्री का बड़ा ऐलान, Industry और NRIs से खास अपील

punjabkesari.in Tuesday, Sep 23, 2025 - 05:14 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बाढ़ प्रभावितों को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने जहां खुद ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में 50 लाख रुपए का योगदान दिया, वहीं उद्योग जगत और NRI भाइयों से भी योगदान देने की अपील की।

big announcement by punjab cabinet minister sanjeev arora

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि हम एनआरआई भाइयों और कारोबारियों से अपील करते हैं कि वे 'रंगला पंजाब' राहत फंड में अधिक से अधिक धनराशि का योगदान करें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आज लुधियाना के 13 कारोबारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने हाथों से बड़ा योगदान सौंपा है। उन्होंने बाकी कारोबारियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम से बनाई गई चैरिटेबल ट्रस्ट से 50 लाख रुपए का योगदान दिया है। इसी तरह मोंटे कार्लो ग्रुप, नाहरले, कमल ओसवाल, हैपी फॉर्जिंग, सीगल इंडिया की ओर से भी करोड़ों रुपये 'रंगला पंजाब' राहत फंड में दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य कारोबारियों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत फंड में सहयोग किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें पंजाब को फिर उसी तरह बनाना है जैसा पहले था और इसके लिए सरकार को लोगों के सहयोग की ज़रूरत है। उन्होंने एक बार फिर उद्योगपतियों और एनआरआई भाइयों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News