Punjab : सरहद पार करने वाला पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फायर लगने से हुआ घायल

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 11:33 PM (IST)

तरनतारन : बीती रात पाकिस्तानी नागरिक द्वारा सरहद पार की गई। सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. ने तुरंत पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी कर ली गई। गौरतलब है कि गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तानी नागरिक फायर लगने के कारण घायल हो गया, जो अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. 71 बटालियन के जवान भारत-पाक सरहद पर तैनात थे। तब बी.एस.एफ. को 1 व्यक्ति सरहद पार करता हुआ दिखाई दिया। बी.एस.एफ. द्वारा उक्त व्यक्ति को काबू करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने भागने की कोशिश की जिस कारण बी.एस.एफ. को फायरिंग करनी पड़ी। टांग पर फायर लगने के कारण यह व्यक्ति घायल हो गया। इसकी गिरफ्तारी करते हुए उक्त व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान अमजद पुत्र फैयाज मोहम्मद निवासी पाकिस्तान के तौर पर हुई। इस घटना की सूचना थाना सराए अमानत खां की पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News