एशियन गेम्स में पंजाब के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन जारी, जीते 2 पदक

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 09:30 PM (IST)

चंडीगढ़ : एशियन गेम्स में पंजाब के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन लगातार जारी है। आज भी पंजाब के खिलाड़ियों ने 2 मैडल जीत कर पंजाब की शान बढ़ाई है, जिनमें तजिंद्रपाल सिंह तूर व हरमिलन बैंस का नाम शामिल है। पंजाब के बेटे तजिंद्रपाल सिंह तूर ने शाटपुट में स्वर्ण पदक व पंजाब की बेटी हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत कर पंजाब का गौरव बढ़ाया है। वहीं पंजाब खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते सी.एम. भगवंत मान व खेल मंत्री गुरमीत हेयर ने खिलाडि़यों को मुबारकबाद भी दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News