एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 04:15 PM (IST)

फिरोजपुर (सन्नी) : रक्षाबंधन के त्योहार पर फिरोजपुर के एक नौजवान की किस्मत ऐसी चमकी कि उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 7 करोड़ रुपये का पहला इनाम फिरोजपुर के गांव मालवाल कदीम के रहने वाले नौजवान गुरप्रीत सिंह का निकला है। जो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल तैनात है।

lottery ticket

गुरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर 112 सेवा में तैनात हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी टिकट ने 7 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया है, परिवार और आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशी के मौके पर ढोल बजाकर और नाचकर जश्न मनाया गया।

गुरप्रीत सिंह और उनके पिता ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतना बड़ा इनाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि जब वह आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाजीदपुर साहिब में सेवा कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें पता चला कि उनकी लॉटरी का पहला इनाम निकल आया है। इनाम की खबर सुनते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर मिला यह इनाम उनके लिए बेहद खास है और वह इन पैसों का इस्तेमाल अच्छे और नेक कामों के लिए करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila