पंजाब में होमगार्ड जवान का कारनामा, महिला को किए गंदे इशारे! गरमाया माहौल

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 02:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क : बटाला से एक मामला सामने आया है, जिसने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां होमगार्ड जवान रॉबिन मसीह पर गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार भीड़भाड़ के कारण पुलिस द्वारा नाका लगाया गया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक नवविवाहित जोड़े को रुकने का इशारा किया गया। पति का आरोप है कि जब वे रुके तो होमगार्ड जवान रॉबिन मसीह द्वारा पत्नी को गंदे इशारे किए गए।

पति द्वारा इसका विरोध किया गया और मौके पर माहौल गरमा गया। वहीं पति ने आरोप लगाए हैं कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि या पुलिस की विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News