मोगा कत्लकांड में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खतरनाक गैंग के 3 गैंगस्टर गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 12:12 PM (IST)

मोगा: गोपी डल्लेवालिया गैंग के 3 सदस्यों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सांझा की है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए लिखा कि ए.जी.टी.एफ. और मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोपी डल्लेवालिया गैंग के 3 सदस्यों की गिरफ्तारी से मोगा में संतोख सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।
डी.जी.पी. ने लिखा कि गोपी फरार है और उसके खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गौरू बच्चा इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड हैं। साथ ही उनके पास से 3 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डी.जी.पी. ने आगे लिखा कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस भारत की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here