पंजाब पुलिस के कर्मचारी की गोली लगने से मौ+त

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 12:04 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखा (कालिया): लुधियाना में एक पुलिस कर्मचारी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनोज मसीह के रूप में हुई है, जो पुलिस कांस्टेबल था और उसकी उम्र करीब 24–25 साल बताई जा रही है। अनोज को कुछ समय पहले ही अपने पिता की जगह पर नौकरी मिली थी।

जानकारी के अनुसार अनोज मसीह इस समय लुधियाना–फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक लग्जरी कार शोरूम में तैनात था। शोरूम के मालिक को गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते 16 जनवरी को उसे पुलिस सुरक्षा दी गई थी और अनोज मसीह को भी अन्य कर्मचारियों के साथ वहां तैनात किया गया था।

आज ड्यूटी के दौरान तड़के अनोज की सरकारी राइफल से चली गोली लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह घटना आत्महत्या है या गलती से गोली चलने से अनोज की मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News