पंजाब पुलिस में भर्ती संबंधी नौजवानों ने मैन हाईवे जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 12:03 PM (IST)

मोगा (गोपी राऊके): पंजाब पुलिस की भर्ती संबंधी हुए लिखित टैस्ट समय से ही नौजवान लड़के-लड़कियों में निराशा पाई जा रही थी और यह भर्ती उनकी नज़रों में शकी दायरो में थी। इसी शक के आधार पर नौजवानों में रोष और गुस्सा पंप रहा था। इसके चलते पंजाब पुलिस की भर्ती में हुए घपले को लेकर मोगा में नौजवान लड़के-लड़कियों की तरफ से फिरोजपुर लुधियाना रोड में सड़क जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में नौजवान भारत सभा की तरफ से नेतृत्व किया गया। इस मौके मोगा एस.डी.एम. की तरफ से प्रदर्शन मे आकर मांग पत्र लिया गया और मांगों को मानने के भरोसे वजह सड़क का जाम खोल दिया गया। इस मौके जानकारी देते नौजवान भारत सभा से करमजीत माणूंके, मनप्रीत धूड़कोट, सुखदर्शन सिंह, लवप्रीत कौर सम्रा भंगाली, रमनदीप कौर धर्मकोट ने सांझे तौर पर कहा कि पिछले दिनों पंजाब के नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब पुलिस की भर्ती बारे ऐलान किया था कि इस भर्ती मौके कोई भी लिखित पेपर को आधार बना कर भर्ती नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः अदालत में पेशी के लिए आया कैदी, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

सभी उम्मीदवार पेपर से बिना काबिल नौजवान लड़के-लड़कियां ओपन फिजिकल ट्रायलों के आधार पर सीधे भर्ती किए जाएगे परन्तु गत दिनों जारी हुई भर्ती लिस्ट में मेरिट मुताबिक योग्य नौजवानों के नाम शामिल नहीं किए गए। भर्ती सूची में दर्ज किए व्यक्तियों के पास नंबर भी नहीं लिखे गए, जिस कारण यह अंदेशा है कि कम नंबरों वाले रखकर अधिक नंबरों वाले छोड़ दिए गए, जिसमें बहुत से काबिल और पेपर कलियर करने वाले उम्मीदवारों का नाम नहीं आया। इस नतीजो में शरेआम धोखा किया गया है, बहुत सी एस.सी.बी.सी. और जरनल श्रेणियों के उम्मीदवारों के 70 नंबर बनते हैं, परन्तु उनका फिजिकल ट्रायलों के लिए नाम नहीं आया।

उनका कहना है कि यह भर्ती गैर-पारदर्शी है, जिसमें उनके चहेते पक्ष को पूरा किया गया है। उन्होनें प्रशासन से मांग की है कि पेपर रद्द करके खुले तौर पर सभी उम्मीदवारों के फिजिकल ट्रायल लिए जाएं और भर्ती पारदर्शी तरीको के साथ हो, किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव न किया जाए। यदि प्रशासन की तरफ से मांगों को न विचारा गया तो 1 तारीख़ को डी.सी. दफ़्तर आगे प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके दिलप्रीत सिंह धल्लेके, हरमन घल्लकलें, बिकी, रवि सिंह वाला, सोनू, हरजिंदर सिंह किशनपुरा और नौजवान भारत सभा से बरजिलाल आदि उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News