Punjab : आधी रात होटल पर पुलिस Raid, हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियां
punjabkesari.in Friday, Dec 19, 2025 - 12:17 AM (IST)
लुधियाना (राम)ः थाना मोती नगर के अधीन पड़ती गज्जा जैन सिंह कॉलोनी में स्थित एक होटल पर वीरवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने होटल में रेड की। इस दौरान मौके से नाबालिग लड़के-लड़कियां मिलने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। सूत्रों के अनुसार, रेड के समय थाना मोती नगर पुलिस ने मौके से चार लड़कियों और आठ लड़कों को हिरासत में लिया। साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया गया, ताकि होटल में आने-जाने वालों और गतिविधियों की जांच की जा सके।
रेड के दौरान यह भी सामने आया कि पकड़ी गई कुछ लड़कियां कॉलेज की छात्राएं हैं, जबकि एक-दो लड़कियां स्कूल में पढ़ने वाली, 11वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही हैं। तलाशी के दौरान मौके से कुछ छात्राओं के कॉलेज बैग भी बरामद होने की बात कही जा रही है।
वहीं रेड के दौरान होटल का मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर वह कथित तौर पर टालमटोल करता रहा।

