कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस पहुंचने पर भड़की सियासत पर ''आप'' की प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस के पहुंचने पर विवाद छिड़ चुका है।  मामले पर विरोधियों द्वारा आप पर निशाना सधा जा रहा है। विरोधियों का कहना है कि निजी दुश्मनी के चलते अरविंद केजरीवाल द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के  प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने प्रतिकिर्या दी है। कंग ने ट्वीट कर कहा कि ''मुझे देखकर बड़ा आश्चर्य हो रहा है कि सारे कांग्रेसी भाजपा नेता कुमार विश्वास के बचाव में उतर आए हैं। आख़िर कांग्रेसियो को भाजपा नेताओ से इतना प्यार? पंजाब पुलिस पे भरोसा रखो। पंजाब पुलिस को अपना काम क्यों नहीं करने देते?''

PunjabKesari

आपको बता दें कि आज सुबह दिल्ली में 'आप' के पूर्व नेता कुमार विश्वास के घर पुलिस पहुंची थी। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News