पंजाब पुलिस ने ED को पत्र लिख फिर से मांगा रिकार्ड, कहा ठोस दस्तावेज के बिना जांच मुश्किल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 10:11 AM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED), जालंधर जोनल ऑफिस से एक मामले से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है। PBI ने 28 अगस्त 2026 को ED के असिस्टेंट डायरेक्टर अक्षय कुमार को पत्र भेजकर मामले से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा।

पत्र में कहा गया है कि पहले भेजी गई सामग्री में कई चैट और स्क्रीनशॉट साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे उनकी सही तरीके से जांच करना मुश्किल हो रहा है।

PBI ने ED से ये रिकॉर्ड मांगे हैं:

  • सभी चैट और बातचीत की साफ और पूरी कॉपी

  • चैट से जुड़ी तारीख, समय और अन्य जानकारी

  • जब्ती और बरामदगी से जुड़े दस्तावेज

  • इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का मूल डेटा

  • संबंधित लोगों के बयान

  • आरोपों के पक्ष या विपक्ष में मौजूद अन्य सामग्री

PBI ने संबंधित अधिकारी को 1 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे पंजाब पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ में पूरा रिकॉर्ड लेकर उपस्थित होने को कहा था। ब्यूरो के अनुसार, रिकॉर्ड इसलिए मांगा गया है ताकि मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच हो सके और आगे की कार्रवाई सही एवं सत्यापित सबूतों के आधार पर की जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News