पंजाब में बारिश को लेकर आई नई Update, जानें मौसम का पूरा हाल...
punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 12:54 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते दिन ही मानसून ने राज्य को पूरी तरह अलविदा कह दिया, जिसके बाद अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।
दिन का पारा चढ़ा, रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य से करीब 2.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। कहा जा रहा है कि अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक घटने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद अब नमी कम हो रही है और मौसम शुष्क बन गया है। 1 अक्तूबर तक राज्य में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।