Red Alert पर पंजाब, गर्मी ने तोड़े सारे Record, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें ये खबर..

punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 09:18 AM (IST)

पंजाब डेस्क: भीषण गर्मी के बीच लू (हीट वेव) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, इसी क्रम में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर (आदमपुर), हलवारा, बठिंडा सहित कई शहरों में भयानक लू की स्थिति देखने को मिली। राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सैल्सियस बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए हीट वेव (भीषण लू) को लेकर रैड अलर्ट जारी किया है। 

पंजाब में भीषण गर्मी व लू के चलते आज 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर 62 वर्षीय विजय कुमार की मौत होने की सूचना है। उक्त व्यक्ति हिमाचल से गुरदासपुर वापस आ रहा था कि अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में बाबा  बकाला साहिब में गांव कोटली के रहने वाले 33 वर्षीय अवतार सिंह की लू लगने से मौत हो गई। 

गर्मी के बीच अमृतसर व बठिंडा पंजाब के सबसे गर्म शहर रहे। अमृतसर में 45.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। इसी तरह से गुरदासपुर में 44.5. पटियाला में 43.6, पठानकोट में 43.4, अबोहर में 44.1 जबकि जालंधर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 48 डिग्री सैल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री उधर हिमाचल के हिल स्टेशनों सैल्सियस अधिक है। उधर, हिमाचल का रुख करने वाले पर्यटकों के भी दिन के समय पसीने छूट रहे हैं और शाम के वक्त मौसम में थोड़ी से ठंडक आने के बाद ही उन्हें राहत मिल रही है। इसी बीच 13 जून तक दिल्ली से लेकर जम्मू तक गर्मी को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं पाकिस्तान में कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News