Students के लिए जरूरी खबर, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड उठाने जा रहा है ये बड़ा कदम
punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 05:58 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब प्रश्नपत्र बैंकों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक न भेजकर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजे जाएंगे। केंद्र सुपरिटेंडेंट परीक्षा से आधा घंटा पहले प्रश्नपत्र प्राप्त कर सकेंगे इसलिए बोर्ड की ओर से ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। सब कुछ सही रहा तो 12वीं परीक्षा के प्रैक्टिकल विषयों के प्रश्न पत्र 24 मार्च को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेज दिए जाएंगे। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इसे अन्य परीक्षाओं में भी लागू किया जा सकता है।
बोर्ड प्रबंधन के मुताबिक 12वीं परीक्षा के प्रैक्टिकल विषयों के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंटेंसी-2, फंडामेंटल ऑफ बिजनेस और होम साइंस विषयों के प्रेक्टीकल विषयों के प्रश्न पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर भेजे जाएंगे। इसके जरिए भेजे गए प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। इसीलिए बोर्ड डमी परीक्षा आयोजित कर रहा है। ट्रायल सफल रहा तो इस पद्धति को प्रैक्टिकल विषयों में लागू किया जाएगा। हालांकि, इस पद्धति से परीक्षा को सुचारु रूप से कैसे संचालित किया जाए, इसके लिए संबंधित प्रिंसिपल, केंद्र सुपरिटेंडेंट, मुख्य दफ्तर से संबंधित सुपरिटेंडेंट, सीनियर सहायक व जिला प्रबंधकों का एक ग्रुप बनाया जाएगा।
इसके बाद 21 से 24 नवंबर तक इन सभी लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मॉक टेस्ट करवाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ट्रेनिंग के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है, यहां ये भी बता दें कि पी.एस.ई.बी. की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर वर्ष करीब साढ़े सात लाख छात्र शामिल होते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here