Holiday: पंजाब के इस जिले में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे School, जानें कब...

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 12:35 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के जिला जालंधर के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, 16 अगस्त को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उक्त ऐलान सी.एम. मान ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए किया।  उन्होंने कहा कि कई दिनों से स्कूली बच्चे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों कर रहे है। जिस कारण कल सभी स्कूल बंद रहेंगे।

there will be a holiday in schools tomorrow in jalandhar

बता दें कि देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया।  इस दौरान पंजाब के डी. जी.पी. गौरव यादव भी मौजूद रहे। पंजाब के लोगों के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश की आजादी में जितने भी आंदोलन हुए उनमें पंजाबियों ने आगे होकर अहम भूमिका निभाई। मान ने कहा कि आज का दिन बड़ी कीमतें अदा करके हासिल हुआ है। आजादी हमें बहुत महंगी पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद पंजाबियों ने देश के विकास में जो योगदान दिया है, उसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News