Punjab : तेज रफ्तार इनोवा चालक ने सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, युवती की मौत
punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 07:09 PM (IST)
अमृतसर (संजीव): अमृतसर में तेज रफ्तार इनोवा की चपेट में आने एक युवती की मौत हो गई। जानकारी अनुसार पुल तारां वाला के समीप तेज रफ्तार इनोवा चालक ने सवारियों से भरे एक ऑटो में टक्कर मार दी, जिस दौरान 22 वर्षीय प्रीत कौर की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना पुल तारां वाला पर रात करीब 12:30 बजे हुई।
इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए 2 अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनोवा चालक को हिरासत में लेकर उसकी मैडीकल जांच करवाई जा रही है। चालक पर आरोप है कि वह नशे में था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

