Punjab : 3 बच्चों की मां का खौफनाक कदम, ऐसे लगाया मौ'त को गले
punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 07:25 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : रेलवे क्वार्टर में पति से दुखी होकर 3 बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी उपचार दौरान मंगलवार को मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद चौंकी बस अडडे की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान अनामिका (29) के रूप में हुई है।
सब इंस्पैक्टर अवनीत कौर ने बताया कि 10 साल पहले अनामिका की शादी अमित के साथ हुई थी। अनामिका ने 3 लड़कियों को जन्म दिया। इस बात को लेकर अक्सर उसकी पति के साथ झड़प होती थी। अनामिका काफी लंबे अर्से से पति की हरकतों के कारण दुखी थी। मानसिक रूप से परेशान अनामिका ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अनामिका की उपचार दौरान मौत हो गई। अनामिका पति के साथ रेलवे क्वार्टर में रहती थी। अनामिका का ससुर रेलवे में नौकरी करता है। उसका पति अमित कार्पोरेशन विभाग में नौकरी करता है। मृतका का मायका हरियाणा का है। मृतका की मां हरियाणा से लुधियाना पहुंच चुकी है। जिसके बयान पर पुलिस ने मृतका के पति अमित कुमार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।