Punjab : टिप्पर चालक ने राहगीरों को कुचला, मां-बेटी की मौत, 3 घायल

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 12:19 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर जीवन पैलेस के निकट आज दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि 3 लोग अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक लापरवाह टिप्पर चालक द्वारा 2 अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों को टक्कर मारने के कारण हुआ। टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोपहर करीब 3:30 बजे गुरुद्वारा पुल पुख्ता साहिब से माथा टेककर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार परिवार के 3 सदस्यों को लाइफ केयर अस्पताल पुली के निकट टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार परमजीत कौर और उसकी 17 वर्षीय बेटी गुरकीरत कौर निवासी वार्ड नंबर 12, टांडा की गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमजीत कौर का पति दविंदर सिंह पुत्र गुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी टिप्पर चालक ने हादसे वाले स्थान से कुछ पीछे पुली में टक्कर मारने के बाद जीवन पैलेस के निकट सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार गुरविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी सल्लोपुर (काहनूवान) और बलजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी तिब्बड़ (गुरदासपुर) को भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल तथा रेखी हरबंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News