पंजाब यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा, करंट लगने के कारण PHD स्कॉलर स्टूडेंट की मौ/त
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 12:30 PM (IST)
चंडीगढ़ (शीना): पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को हुए एक दुखद हादसे में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एक P.H.D. स्कॉलर स्टूडेंट की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक स्टूडेंट ज्योति हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली थी। इस घटना से यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई है और कैंपस के बिजली सुरक्षा सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार ज्योति मंगलवार को गर्ल्स हॉस्टल नंबर 10 से माइक्रोबायोलॉजी विभाग की तरफ जा रही थी। वह गर्ल्स हॉस्टल नंबर 8 और U.I.E.T. को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर पैदल जा रही थी, तभी रास्ते से गुजर रही बिजली की तार से उसे अचानक करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर-16 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (G.M.H.-16) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की जांच कर रहा हैं। इस हादसे के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में बिजली सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के मेंटेनेंस को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्टूडेंट्स कैंपस के सुरक्षा प्रबंधों का रिव्यू करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

