पंजाब विधानसभा में हिमाचल के वाटर सेस के खिलाफ प्रस्ताव पेश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2023 - 04:11 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हिमाचल प्रदेश द्वारा बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी पर वाटर सेस लगाने के लिए जारी किए अध्यादेश के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। 

इस पर बोलते सी.एम. मान द्वारा हिमाचल सरकार पर तीखे निशाने भी साधे गए। उन्होंने कहा कि आज पंजाब सिर्फ पानियों के नाम का राज्य रह गया है। हमारी धरती का पानी भी पहुंच से दूर हो गया और 80 फीसदी से ऊपर हमारे जोन डार्क जोन में चल गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहुत चेहरे है। हिमाचल द्वारा लगाए जाने वाले वाटर सेस को मुख्यमंत्री ने गलत बताया है। 

पंजाब के पानी पर पंजाब का हक है और इस पर कोई भी बुरी नजर ना रखे। उन्होंने कहा कि हम धरती और दरियाओं वाला पानी बचाने की कोशिश कर रहे है और धान का बदल तलाशने की कोशिश रहे है पर हर बार हामारा ध्यान भटकाने के लिए कोई कोई ना मुद्दा उठा दिया जाता है। सी.एम. मान ने कहा कि हम हिमाचल सरकार से अपील करते है कि ऐसा कुछ ना करो, जिससे शोर मचे। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल के इस अध्यादेश का विरोध करते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News