पंजाब में हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ नववर्ष का आगमन, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 08:53 AM (IST)

जालंधर: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच नववर्ष का आगमन हुआ है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को धूप का दीदार नहीं हुआ, जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आया। 

मौसम विभाग द्वारा 3 जनवरी तक औरज अलर्ट जारी किया गया है, इसमें जनवरी को तेज हवाओं का जोर जारी रहेगा और शीत लहर का प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग द्वारा तापमान में गिरावट होने की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब के कई जिले इस समय कोहरे व शीतलहर की चपेट में चल रहे हैं। धूप न निकलने के चलते कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते अनुमान जताया जा रहा है कि ठंड अभी अपना रंग दिखाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन-रात के तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान में अभी और भी गिरावट होगी व आने वाले दिनों में 2 डिग्री तक सेल्सियस तक कमी दर्ज हो सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News