Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख को बारिश का Alert

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 12:18 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार  21 मार्च से पंजाब में मौसम बदल जाएगा। विभाग के अनुसार कई जिलों में 24 मार्च तक बादल छाए रहेंगे, बूंदाबादी और हल्की बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार मार्च के अंत में पंजाब में लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि मार्च का आधा महीना बीत जाने पर राज्य में तापमान अचानक बढ़ने से गर्मी ने दस्तक दे दी है, जिस कारण पंजाब में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। 

जारी हुए आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जहां तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 29.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 30.8 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 29.3 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 30 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 30.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 30.4 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News