Punjab : 3 साल तक फंसाया प्यार के जाल में! असलियत खुलने पर महिला के उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 08:44 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर महिला से शादी कर ली और बाद में उसके गहने व पैसे लेकर फरार हो गया। आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल किया और करीब तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का कहना है कि उसकी मुलाकात आरोपी से करीब तीन साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी, जिसमें आरोपी ने खुद को कुंवारा बताया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद वह उसके साथ लुधियाना में रहने लगी। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताया और साल 2023 में उससे शादी कर ली। लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।

इस मामले में थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस की मदद से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना लाया है। आरोपी की पहचान परहित कुमार सिंघल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News