Punjab : ट्रेन के नीचे आकर युवक ने किया Suicide, कारणों का नहीं चल सका पता
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 05:18 PM (IST)
जलालाबाद (बंटी दहूजा): जलालाबाद के डीएवी हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास बीती शाम एक युवक ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी चक मन्ने वाला के रूप में हुई है। लवप्रीत सिंह की गांव घुबाया में चुकाठों की दुकान बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह बीती शाम चारा लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह डीएवी हॉल्ट जलालाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। शाम करीब 5.55 बजे फाजिल्का से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन जब जलालाबाद पहुंची तो लवप्रीत सिंह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के अनुसार लवप्रीत सिंह का एक साइकिल भी हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर खड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वह चारा लेने के लिए साइकिल पर घर से आया था। हालांकि वह ट्रेन के नीचे क्यों आया, इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल लवप्रीत सिंह द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

