विदेशी धरती पर इस पंजाबन को मिली रूंह कंपा देने वाली मौत, लड़के ने जमीन में दफनाया
punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 04:36 PM (IST)

पटियाला: आस्ट्रेलिया के एडीलेड में अढ़ाई साल पहले नर्सिंग का कोर्स करने गई संगरूर जिले के गांव नरायणगढ़ की बेटी जसमीन कौर की एक लड़के ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक लड़की के मामा कुलवंत सिंह ददहेड़ा ने पटियाला में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि जसमीन का कत्ल लुधियाना जिले के खन्ना के पास के गांव बुलालों के रहने वाले मोहन सिंह के पुत्र तारिकजोत की तरफ से किया गया है।
उन्होंने बताया कि तारिकजोत की तरफ से आस्ट्रेलिया रहती मौसी राजवीर कौर और मौसा मनजिन्दर सिंह की शह पर इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि लड़की को पिछले लंबे समय से काम करने वाली जगह पर लगातार तंग -परेशान किया जाता था। इस संबंधित एडीलेड की पुलिस को भी सूचित किया गया था इस लड़के ने पुलिस की वार्निंग की अनदेखी करते हुए जसमीन का कत्ल कर दिया।
इसके बाद उसने जसमीन की लाश को 400 किलोमीटर की दूरी पर जमीन में दफना दिया। जैसे ही जसमीन के रिश्तेदारों को पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया और लड़की के कत्ल होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी तारिकजोत सिंह को मौसी -मौसा के घर से गिरफ़्तार कर लिया है।हत्य़ा के कारणों का पता लगाने और घटना को अंजाम देने बारे जांच जारी है। कुलवंत सिंह ने कहा कि उसकी भांजी जस्मीन कौर की मृतक देह आज दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।