दिवाली पर पटाखे फोड़ने वालों पर भड़के Garry Sandhu, जानें क्या कहा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 07:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क: जहां 8 नवंबर को पूरी दुनिया में दिवाली मनाई गई, वहीं पंजाबी सिंगर गैरी संधू ने एक वीडियो के जरिए पटाखों से होने वाले एयर पॉल्यूशन पर चिंता जताई है। पटाखों से जहां पैसे की बर्बादी होती है, वहीं इनसे बड़े पैमाने पर पॉल्यूशन भी होता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में उन्होंने पटाखे फोड़ने वाले लोगों से कहा कि 'अपने दिमाग से काम लें।'

हालांकि, इस दौरान सिंगर ने खास तौर पर पंजाब के जालंधर जिले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जालंधर में बहुत कम पटाखे फोड़े गए हैं, जो बहुत अच्छी बात है। लेकिन कई शहरों में सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को पटाखों से होने वाले एयर पॉल्यूशन की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान गैरी संधू ने दिवाली के मौके पर ज़्यादा पटाखे फोड़ने के बजाय कुछ ही पटाखे फोड़कर यह त्योहार मनाने का मैसेज दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News