Canada में पंजाबी युवक के साथ भयानक हादसा! दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क: कनाडा से एक बहुत ही बुरी खबर मिली है, जहां एक पंजाबी युवक की भयानक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव जसपालों के एक युवक की भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान जुगराच सिंह जोगी (उम्र 26) पुत्र सुरिंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। 

समाजसेवी गुरदास सिंह गुरम (लक्खी) और मृतक युवक के चाचा जगजीत सिंह जीता ने बताया कि  जुगराज सिंह जोगी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जोकि साल 2017 में कनाडा गया था। उन्होंने बताया कि हाल ही में कनाडा में जुगराज सिंह के ट्राले की दूसरे ट्राले से भयानक टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि जहां जुगराज सिंह जोगी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ट्राले में सवार 2 और पंजाबी नौजवानों की भी मौत की खबर है। मृतक नौजवान कनाडा के विनीपेग में अपनी बहन के साथ रहता था। इस खबर से पूरे इलाके में दुख की लहर दौड़ गई है और उसके परिवार वाले बहुत दुखी हो गए हैं। अब जुगराज के शव को पंजाब लाने की कोशिश की जा रही है ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News