गोवा घूमने गए गए थे पंजाबी युवक! देह व्यापार वाली महिलाओं ने कर दिया कांड

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 10:24 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब से गोवा घूमने गए दोस्त वहां जाकर मुसीबत में फंस गए। उन्हें 2 महिलाएं देह व्यापार का धंधा करने वाली बनकर मिली और फिर उनको दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लग पड़ीं। इन दोनों महिलाओं ने अपने 1 साथी के साथ मिलकर पंजाबी लड़कों से 20 हजार रुपये भी ले लिए। पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोवा के पोरवोरिम में पंजाब के एक पर्यटक से पैसे वसूलने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी बबीता रमेश उपाध्याय, पश्चिम बंगाल निवासी सुतपा बनर्जी और स्थानीय निवासी दीपक सलगांवकर के रूप में की है। तीनों को सागर अंसारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके दोस्त को 30 अगस्त को आरोपियों के बैंक खातों में 20,000 रुपये स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कैलंगुट में सलगांवकर द्वारा इस्तेमाल की गई कार का पीछा किया और बाद में अंजुना से 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाएं अंसारी से देह व्यापार के धंधे के मैंबर के रूप में मिलीं और फिर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूले।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News