'भारत छोड़ो यात्रा': राजा वड़िंग के इल्जाम के बाद भाजपा नेता का पलटवार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 02:33 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब प्रधान कांग्रेस राजा वड़िंग के इल्जामों के बाद भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि  'भारत छोड़ो आंदोलन' यात्रा  से बी.जे.पी. को कुछ लेना-देना नहीं है और न ही यात्रा से उन्हें कोई नुकसान है। भाजपा को भारत छोड़ो यात्रा से कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा लोकतंत्र है, कांग्रेस देश की अदालतों पर विश्वास रखे। 

भाजपा नेता ग्रेवाल ने कहा कि केजरीवाल ने गलत मुकद्दमे दर्ज करवाए थे। बग्गा और कुमार विश्वास की टिप्पणियों पर उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई। वे अदालत में गए और उन्हें वहां से इंसाफ मिला इसलिए अदालतों पर विश्वास करें। उन्होंने कहा कि बी.जे.पी. पर विश्वास रखो राहुल गांधी पर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं होगी। 'भारत छोड़ो यात्रा' न तो जनता और न ही देश को प्रभावित कर रही है और न ही मीडिया कोई नोटिस में ले रहा है। 

बता दें कि पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग भाजपा पर बड़ा इल्जाम लगाया है कि केंद्र सरकार आने वाले समय राहुल गांधी को गिरफ्तार कर सकती है। वड़िंग ने कहा कि 'भारत छोड़ो यात्रा' को रोकने की साजिशें रची जा रही हैं। यात्रा जनवरी महीने पंजाब में आएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News